फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: CAF के प्लाटून कमांडर ने खुद को मारी गोली, कैंप में आवाज सुनते ही मचा हड़कंप; घर से लौटा था जवान

Mon, 04 Aug 2025 11:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सीएएफ कैम्प में पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मार ली। जवान की मौके पर मौत हो गई। मामला रविवार तीन अगस्त की रात लगभग 10 बजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोंडागांव जिले के बयानार सीएएफ कैम्प में पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद के कनपटी में गोली मार आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनते ही कैम्प में पदस्थ अन्य जवान भी रूम में आ पहुंचे। जब तक बाकी जवान पहुंचे प्लाटून कमांडर की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि कोंडागांव जिले के बयानार CAF कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि रविवार तीन अगस्त की रात लगभग 10 बजे बयानार CAF कैंप में पदस्थ प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, यह घटना रात के समय कैंप परिसर के भीतर हुई।
विज्ञापन


जिससे साथी जवानों में हड़कंप मच गया, आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। और अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि आखिर प्लाटून कमांडर ने आत्महत्या क्यों की है।

पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं देखा जाए तो कुछ दिन पहले बीजापुर जिले में भी एक सीआरपीएफ जवान ने छुट्टी से आने के बाद अपने आप को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके शव का पीएम के बाद एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज लाया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें