फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: प्रतिबंधित दवाओं के साथ एक गिरफ्तार, बस स्टैंड के पास नशीली गोलियां बेचने के लिए घूम रहा था

Thu, 02 Feb 2023 05:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस को बताया कि वह यह प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा शहर में बेचने की नीयत में था। इसके बाद पुलिस ने गंगामुण्डा निवासी आरोपी किशोर कुमार (37) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस का मादक पदार्थों और उनके तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जारी है। इसी के तहत पुलिस ने गुरुवार को नशीली दवाइयों का धंधा करने वाले एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी इन्हें बेचने के लिए बस स्टैंड के पास घूम रहा था। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। नए बस स्टैंड के पास से एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पीली रंग की पॉलीथिन में पीवॉन स्पॉस प्लस कैप्सूल के 480 पत्ते और अल्प्राजोलम टेबलेट के 600 पत्ते बरामद हुए हैं।

पुलिस को बताया कि वह यह प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का जखीरा शहर में बेचने की नीयत में था। इसके बाद पुलिस ने गंगामुण्डा निवासी आरोपी किशोर कुमार (37) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से मिले प्रतिबंधित दवाइयों की कीमत पांच हजार रुपये से अधिक है। फिलहाल पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21 (बी) के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें