फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: नक्सलियों ने फिर फेंके पर्चे, सड़क की ब्लॉक, कोरेंडम खदान को माइनिंग कंपनी को देने का किया विरोध

Wed, 15 Mar 2023 01:32 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

नक्सलियों ने एक बार फिर पर्चे फेंककर कोरेंडम खदान को माइनिंग कंपनी को देने का विरोध किया है। सड़क ब्लॉक कर विरोध जताते हुए कहा है कि सरकार आदिवासी इलाकों के सभी प्रकार के खनिज संसाधनों को कौड़ियों के दाम बेचकर पूंजीपतियों की जेब भर रही है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने पर्चे फेंक और हाइवे जाम कर कोरेंडम खदान का विरोध किया है। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर मंगलवार की रात नक्सलियों ने नेशनल हाइवे फारेस्ट नाका से रुद्राराम तक भारी मात्रा में पर्चे फेंककर कोरंडम खदान का विरोध किया है। मद्देड एरिया कमेटी माओवादियों के द्वारा रोड पर फेंके पर्चों में लिखा है कि कुकनूर, धनगोल में माइनिंग कंपनी को कोरंडम खदान देने की निंदा की है। माओवादियों ने पर्चों में लिखा है कि सरकार आदिवासी इलाकों के सभी प्रकार के खनिज संसाधनों को कौड़ियों के दाम बेचकर पूंजीपतियों की जेब भर रही है।

विज्ञापन

 
माओवादियों ने भाजपा मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक संसाधन हमलों के साथ हमारी पार्टी के ऊपर एलआईसी पालिसी को अपनाते हुए दुष्टप्रचार कर रही है। आदिवासी जनता अपने जल जंगल जमीन व अस्तित्व और आत्मसम्मान के लिए जन संघर्ष कर रही है। नक्सलियों ने आम जनता, किसान, छात्र, युवाओं व सभी वर्गों से अपील की है कुचनुर, धनगोल गांव में कोरंडम खदान को माइनिंग कंपनी को सौंपने के खिलाफ संघर्ष करने और आगे आने को कहा है। नक्सलियों ने इसका विरोध जगह-जगह करने की बात पर्चों में लिखी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें