दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों ने सरपंच प्रत्याशी की बीती रात हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत देखी जा रही है, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस टीम को भी रवाना कर दिया गया है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बीते दो दिनों के अंदर चार लोगों को अबतक मौत के घाट उतार चुके हैं।
विज्ञापन
नक्सलियों ने एक बार फिर से अपनी कायराना हरकत करते हुए सरपंच प्रत्याशी की उसके ही घर में घुसकर हत्या कर दी। लगातार दो दिनों में दो लोगों की हत्या से क्षेत्र के निवासियों में दहशत देखी जा रही है।
घटना दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर की है, जहां गुरुवार की रात एक से डेढ़ बजे के बीच सरपंच प्रत्याशी जोगा बारसे के घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की वजह मृतक का पंचायत चुनाव को माना जा रहा है, घटना की एएसपी आरके बर्मन ने पुष्टि की है।