फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: भारत माता परियोजना की भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा देने का मामला, नगर निगम आयुक्त हुए सस्पेंड

Tue, 04 Mar 2025 02:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ निर्भय कुमार साहू को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ निर्भय कुमार साहू को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले के बारे में बताया जा रहा है की राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी निर्भय कुमार साहू को मंगलवार को राज्य शासन ने सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन

 
वर्तमान में जगदलपुर में नगर निगम आयुक्त के पद पर निर्भय कुमार साहू को पदस्थ किया गया है, निर्भय साहू को सस्पेंड करने का कारण भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में अधिक मुआवजा देने का आरोप लगाया गया है। साथ ही निर्भय साहू के द्वारा निजी भूमि स्वामियों को अवैध रूप से लाभ पहुँचाते हुए शासन को करोड़ों का चूना भी लगाया है। जिसके बाद मामले की जांच की गई, जहाँ जांच में अनियमितता और लापरवाही के आरोप भी सही पाए गए है। अभनपुर से विशाखापट्टनम तक बन रहे इकनोमिक कॉरिडोर के लिए कुछ लोगों को वास्तविक मुआवजा से अधिक का मुआवजा दिलाया गया था। शासन ने इस मामले को देखते हुए निलंबन का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें