फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: एमपी के राजेश गहराई ने होटल में की आत्महत्या, दो दिन बाद खुलासा, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Wed, 24 Apr 2024 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में स्थित प्रिंस होटल में मध्यप्रदेश बालाघाट से आये युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लागकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी होटल वालों को 2 दिन के बाद हुई।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के नया बस स्टैंड में स्थित प्रिंस होटल में मध्यप्रदेश बालाघाट से आये युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लागकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी होटल वालों को 2 दिन के बाद हुई। जानकरी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई जहां से शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया गया। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


मामले के बारे में बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी राजेश गहगई पिता लक्ष्मी नारायण 34 वर्ष 21 अप्रैल को नया बस स्टैंड स्थित होटल प्रिंस में कमरा बुक कराया जहां 2 दिन तक युवक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। बुधवार को जब होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक वहां पर फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद बोधघाट थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक ने अपनी जिंदगी से तंग होने का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात कही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें