फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बरात लेकर जा रही पिकअप पलटने से हादसा, 12 से ज्यादा लोग घायल, कई अस्पताल रेफर

Fri, 25 Apr 2025 05:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बरात लेकर जा रही एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। पिकअप पलटने से 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जगदलपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर जिले के तालुर में शुक्रवार की दोपहर को बारात में शामिल एक पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में पिकअप में सवार 30 से 40 लोगों में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए बस्तर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से कुछ को मेकाज रेफर किया गया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि शिवनी में रहने वाले एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें आज बरात तालुर के लिए जाने को निकली थी। अलग-अलग वाहनों में बरात निकली थी। वहीं कुछ बारातियों को लेकर एक पिकअप भी निकली थी। जैसे ही पिकअप वाहन तालूर के पास पहुंची थी तभी अचानक से ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया।

पिकअप पलट गई। इस दौरान वाहन में करीब 30 से 40 लोगों के बैठे जाने की बात कही जा रही थी। इस घटना में करीब 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जिन्हें गांव वाले अपनी सुविधा के अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी शादी वाले परिवार में भी दी, जहां लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। वहीं तीन घायल जिसमें निरंजन, अभिषेक और डिम्पल को मेकाज में भर्ती किया गया। जबकि अन्य घायलों को भी लाने की बात कही जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें