फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मेकाज में मॉक ड्रिल, डॉक्टर से लेकर सभी ने ली जानकारी, हॉस्पिटल में अगर लगे आग तो कैसे करे बचाव

Tue, 20 May 2025 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

 मंगलवार को जिला सेनानी के द्वारा मेकाज में मॉक ड्रिल करते हुए डॉक्टर से लेकर स्टाफ व वहां के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मेकाज में मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम तौर पर देखा जाता है कि किसी भी बड़ी बिल्डिंग से लेकर ऑफिस में आग लगने पर लोग पहले अपनी जान बचाते है, लेकिन ऐसे परिस्थिति में कैसे इससे निपटना है इस बारे में मंगलवार को जिला सेनानी के द्वारा मेकाज में मॉक ड्रिल करते हुए डॉक्टर से लेकर स्टाफ व वहां के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


बता दे कि मंगलवार की सुबह 11 बजे शहीद महेंद्र कर्मा मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में अधिष्ठाता अनुरूप साहू के निर्देशन पर अग्नि  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर, नर्स, स्टाफ कर्मचारियो को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत आग, आग के प्रकार , आग बुझाने का सिद्धांत और आग बुझाने का उपकरणो के बारे में विशेष जानकारी दिया गया, साथ ही वहां लगे फिक्स फायर फाइटिंग स्प्रिंकलर , हाइड्रेंट , फर्स्ट एड होजरील ऑटोमेटिक डिटेक्शन अलार्म सिस्टम इत्यादि के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया और सभी उपकरणों को मॉक ड्रिल  के माध्यम से अभ्यास कराया गया, जिससे होने वाले अग्नि दुर्घटना से बचा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें