जगदलपुर में वाटरफॉल की सुंदरता को कैमरे में कैद करने के चक्कर मे कई बार बड़े हादसे हो जाते है, ऐसा ही एक मामला रविवार की सुबह हुआ। जब विशाखापत्तनम से आये एक परिवार का एक 17 वर्षीय नाबालिक सेल्फी खिंचने के दौरान ऊपर से नीचे कुंड में जा गिरा। घटना के कई घंटे बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह विशाखापत्तनम से एक परिवार जिसमें 20 से 25 लोग जगदलपुर ट्रैन व कैब करके पर्यटन स्थल घूमने के लिए आये हुए थे, आने के बाद परिवार के लोग सबसे पहले तीरथगढ़ वाटरफॉल घूमने के लिए गए, जहाँ सभी लोग झरने के पास फ़ोटो , वीडियो आदि बना रहे थे, उन्ही परिवार का मेरीवा साईं पवन सात्विक 17 वर्ष अपने फोन को लेकर झरने के ऊपर चढ़कर फ़ोटो व वीडियो बनाने लगा, जहाँ अचानक से पैर फिसलने से ऊपर से सीधा कुंड में जा गिरा।
हादसे के तत्काल बाद परिवार के कुछ लोगों ने भी पानी मे छलांग लगाए, लेकिन नाबालिक तब तक लापता हो गया, परिवार के लोगो ने आसपास के लोकल लोगो के साथ ही वहां के तैराकों को भी खोजने की बात कही, लेकिन जब तक सब जाते नाबालिक डूब चुका था, इस मामले की जानकारी दरभा पुलिस से लेकर एसडीआरएफ की टीम को भी बताया गया।
कई हादसों के बाद भी नही रुक रही घटनाएं
बता दे कि तीरथगढ़ वाटरफॉल में हर साल घटनाएं होती है, यहां के लोगों के द्वारा लोगो को मना करने के बाद भी नही समझते है और अपनी जान गवा देते है, बात करे अगर कुछ वर्षों की तो आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से आये एक छात्र की भी इसी तरह गहरे पानी मे जाने से मौत हो चुकी है, वही इसी वाटरफॉल के ऊपर पति पत्नी बैठकर बात करने के दौरान अचानक से महिला नीचे गिर गई थी, जहाँ उसकी मौत हो गई, वही बरसात के समय एक युवाओं का ग्रुप घूमने के लिए आया हुआ था, जहाँ अचानक से पानी का रफ्तार तेज होने से पूरे लोग रात भर पेड़ में बैठकर अपनी जान बचाये थे, ऐसे कई मामले है जिसमे युवाओं ने सिर्फ अपने एक छोटे से लापरवाही के कारण अपनी जान गवा चुके है।