फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: महिला आरक्षक की नाबालिग बेटी ने घर में लगाई फांसी, 12वीं की छात्रा की हुई मौत

Thu, 06 Mar 2025 09:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक महिला आरक्षक की नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा 12वीं क्लास की बताई जा रही है। दो बार परीक्षा दे चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पथरागुड़ा स्थित काछन गुड़ी के पास बने शासकीय क्वार्टर में रहने वाले महिला आरक्षक की नाबालिग बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया कि बस्तर जिले में पदस्थ महिला आरक्षक की नाबालिग बेटी 12वीं की पढ़ाई करने के साथ ही दो परीक्षा भी दे चुकी थी। इसके अलावा आगे की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

गुरुवार को महिला आरक्षक अपने ड्यूटी में गई थी, जबकि घर में भाई बहन दोनों अपने अपने कमरे में पढ़ाई कर रहे थे, दोपहर को जब मां घर आई, तो बेटी के कमरे में दस्तक दी, लेकिन जब कोई भी आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों को बुलाया गया। जहां दरवाजे को तोड़ने पर देखा गया कि बेटी फांसी के फंदे में लटके हुई थी। शव को उतार कर पीएम के लिए भेजा गया, वहीं आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें