फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: चूना पत्थर, रेत और मिट्टी का कर रहे थे अवैध परिवहन, खनिज विभाग ने 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर किए जब्त

Fri, 24 Feb 2023 01:48 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

रोक के बावजूद जगदलपुर में गौण खनिज के अवैध परिवहन किया जा रहा है। खनिज विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। इसके साथ ही वाहनों को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अवैध परिवहन कर रहे वाहनों को जब्त कर लिया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा दिए गए गौण खनिजों के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए थे। जिसपर कार्रवाई करते हुए 22 और 23 फरवरी को खनिज विभाग द्वारा चूना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 6 हाईवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जिसके बाद उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


खनिज विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई भानपुरी, कोड़ेनार, जगदलपुर और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। इनमें चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए चार हाइवा, रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। 

पकड़े गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। गौण खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई जिला खनिज जांच दल के खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा, खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें