फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: धारदार चाकू से अपने गले पर एक नहीं तीन बार किए वार, भाई के घर पर हुआ लहूलुहान; मेकाज में भर्ती

Sat, 08 Jul 2023 10:02 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

बस्तर में रहने वाले एक शख्स ने अपने भाई के सरकारी आवास पर खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए मेकाज में भर्ती किया।
विज्ञापन
मेकाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर में रहने वाले अपने भाई के घर आए युवक ने बीती रात अपना गला को खुद ही काट लिया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले के बारे में परिजनों ने बताया कि कोंडागांव में रहने वाला 29 साल का पारस दो दिन पहले अपने भाई के सरकारी आवास पर रहने के लिए आया हुआ था।

विज्ञापन


बीती रात अचानक से उसने धारदार चाकू से अपने गले पर खुद ही 2 से 3 बार वार करते हुए लहूलुहान हो गया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी आवाज को सुनने के बाद उसे घर से उठाकर पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।

परिजनों ने यह भी बताया कि युवक शराब का आदि होने के साथ ही विगत कई दिनों से मानसिक रूप से तनावग्रस्त भी चल रहा था। जिसके चलते लगातार उसका उपचार भी चल रहा था। लेकिन युवक के इस तरह से घटना को अंजाम देने के बाद परिजनों ने पारस के परिजनों को फोन पर सूचना दी। फिलहाल, अभी युवक की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें