फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर में मौत का झपट्टा: मेडिकल छात्र की तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Jul 2025 10:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र में मेडिकल छात्र भोजराम साहू की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार प्रियंका सोढ़ी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार की दोपहर को परपा थाना क्षेत्र के महिंद्रा शोरूम के आगे एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में जहां एक युवती की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए अपराध दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं शुक्रवार की सुबह युवती के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं युवती की मौत की खबर लगते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में वर्ष 2021 बैच के फाइनल ईयर का छात्र भोजराम साहू अपनी कार से डिमरापाल से होते हुए जगदलपुर की ओर जा रहा था कि अचानक से महिंद्रा शोरूम के आगे भोजराम ने अपने रफ्तार से नियंत्रण खो दिया। 

जिससे सबसे पहले सामने वाहन चला रहे आदित्य नाग की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी, जहां वाहन में सवार प्रियंका सोढ़ी को गंभीर चोट आई, जहां उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया। वहीं घटना के बाद से आरोपी चालक को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। 
विज्ञापन


घटना में घायल युवती का इलाज किया जा रहा था, वहीं देर शाम युवती ने दम तोड़ दिया। इस घटना के तत्काल बाद ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं शव का पीएम होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें