बड़े नक्सली लीडरों के भी होने की संभावना
नक्सलियों के भागने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। अतिरिक्त फोर्स भी भेजी गई है। कई अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल सर्चिग पार्टी अभी लौटी नहीं है। उनके आने के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी। अफसरों के मुताबिक, वहां परसापुर एरिया कमेटी के साथ ही नक्सलियों की माड़ डिवीजन के भी सदस्य मौजूद थे। इनके साथ ही बड़े नक्सली लीडर शेखर, विजय रेड्डी, जयमति की होने की संभावना है। घायल नक्सलियों को उनके साथी लेकर भागे हैं। कई को खाट पर ले गए।
10 दिन पहले ध्वस्त किया था नक्सली स्मारक
जवानों ने दो फरवरी को कांकेर में ही आमाटोला खैरीपदर के जंगल में नक्सली इमारत ध्वस्त किया था। यह इमारत नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे गए डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा की याद में बनाया था। जवानों ने मौके से नक्सली बैनर भी जब्त किया। यह कार्रवाई बीएसएफ 132 बटालियन और पुलिस फोर्स के जवानों ने की थी। अंतागढ़ के जंगलों में 31 अक्तूबर को डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा सहित दो नक्सलियों को मार गिराया था।