फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: बस्तर की महिलाओं पर लाठीचार्ज को लेकर जोगी कांग्रेस ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, जानें क्या है मांग

Fri, 19 Dec 2025 07:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा-बस्तर जिला सहित समूची बस्तर के सभी जिलो में मुख्यमंत्री के नाम के नाम कलेक्टर को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर बचेली के एनएमडीसी गेट में सीआईएफ जवानो द्वारा गैर कानूनी असंवैधानिक तरीके से  महिलाओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज  कड़ी भर्त्सना करते हुए जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने जानकारी देती हुए बताया कि इस अन्याय खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच  की मांग को लेकर आज दंतेवाड़ा-बस्तर जिला सहित समूची बस्तर के सभी जिलो में मुख्यमंत्री के नाम के नाम  कलेक्टर को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी द्वारा ज्ञापन सौंपा जा रहा है, इसी कड़ी में जगदलपुर में आज कलेक्टर को  इस विषय में निष्पक्ष जांच की प्रजातांत्रिक मांग के साथ ज्ञापन सौपा गया है। इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी के साथ संभागीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, इस गंभीर और संवेदनशील विषय पर जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पहले ही कहा है कि टेलिंग डैम से विस्थापन, पुनर्वास एवं पर्यावरणीय सुरक्षा जैसी संवैधानिक मांगों को लेकर शांतिपूर्ण रैली में एकत्र निहत्थी महिलाओं पर सशस्त्र पुरुष सुरक्षा गार्डों द्वारा जानलेवा लाठीचार्ज किया गया। श्री जोगी एवं बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद के द्वारा घटना के प्रमुख बिंदुओं के साथ अपनी मांगों को सामने रखा है, 

विज्ञापन


प्रमुख मांगें-
1. इस पूरे प्रकरण की न्यायिक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तत्काल निष्पक्ष एवं पारदर्शी जाँच सुनिश्चित की जाए।
2. हमले में शामिल सभी सुरक्षा गार्डों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।
3. घायल महिलाओं के उपचार का पूर्ण व्यय राज्य सरकार वहन करे तथा उन्हें उचित मुआवजा एवं पुनर्वास सहायता प्रदान की जाए।
4. टेलिंग डैम से विस्थापित लोगों की मूलभूत मांगों (पुनर्वास, पर्यावरणीय सुरक्षा, जीविकोपार्जन आदि) पर गंभीरता से विचार कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए।

नवनीत ने कहा है कि एक मौखिक माफी इस अमानवीय अत्याचार के लिए पर्याप्त नहीं है। बस्तर की जनता, विशेषकर महिलाएँ, अपने सम्मान और अधिकारों के लिए डटी रहेंगी। हमारी पार्टी इस न्यायसंगत संघर्ष को सड़क से सदन तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के संभागीय अध्यक्ष नवनीत ने लाठीचार्ज की बर्बरता को लेकर कहा है कि बस्तर हित की हमारी लड़ाई कभी नहीं रुकेगी। बस्तर के सभी जिलो में ज्ञापन सौंपे जाने के बाद आगे की कार्रवाई और लड़ाई अन्याय की खिलाफ जंग के साथ विकास की जिद लिए हम आगे बढ़ते रहेंगे अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें