अधिकारियों ने बताया कि जवान निलेश कुमार गर्ग मध्य प्रदेश का रहने वाला था, वर्तमान में जवान इंजरम में 219 बटालियन में पदस्थ था, सोमवार की रात करीब 10:30 बजे उसने आत्महत्या की है।
सुकमा जिले में एक जवान ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, घटना के बाद जवान के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सुकमा के जिला अस्पताल लाया गया। वहीं जवान के पार्थिव शरीर को एम्बामिंग के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां आधे घंटे के अंदर एम्बामिंग (शवरक्षालेप) किया गया, जहां जवान की पार्थिव देह को गृहग्राम भेजा गया।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है, उसके पास से छह पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, उस सुसाइड नोट में जवान ने क्या लिखा है? इसके बारे में आला अधिकारियों ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। अधिकारियों ने बताया कि जवान निलेश कुमार गर्ग मध्य प्रदेश का रहने वाला था, वर्तमान में जवान इंजरम में 219 बटालियन में पदस्थ था, सोमवार की रात करीब 10:30 बजे उसने आत्महत्या की है, फिलहाल, सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, वहीं पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद एम्बामिंग के लिए मेकाज भेजा गया।