मामले के बारे में जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने बताया कि अप्रैल से लेकर जून के बीच में यातायात पुलिस द्वारा हाईवे से लेकर मैन रोड, चौपाटी और अन्य जगहों पर सही तरीके से वाहनों को रखने से लेकर नो पार्किंग, 3 सवारी, काली फिल्म, मॉडल साइलेसर, शराब पीकर वाहन चलाने समेत अन्य मामलों में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है।
वहीं समय-समय पर यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। जिसमें नाबालिकों को वाहन न देने से लेकर तेज रफ्तार वाहन न चलाने से लेकर होने वाले सड़क हादसे से बचने आदि का प्रयोग बताया जाता है। इन सबके अलावा वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी जाती है। जिससे कभी भी होने वाले सड़क हादसे में अपने सिर को बचाया जा सकता है।
सड़क हादसों में अधिकतर देखा जाता है कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं, जिसके कारण सिर में चोट लगने के कारण उन्हें रायपुर या विशाखापत्तनम भेजा जाता है। जिसका कारण है कि बस्तर में कोई भी न्यूरोसर्जन नहीं है।