फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: घर से 100 मीटर दूर कुएं में मिला वृद्ध का शव, शाम तक घर में था, अब उठ रहे सवाल

Wed, 29 Mar 2023 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)

सार

मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी धनजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की पटेलपारा में रहने वाले रामनाथ सेठिया 55 वर्ष का शव घर से कुछ दूरी पर खेत के पास बने 25 फीट कुएं में देखा गया है।
विज्ञापन
जगदलपुर में कुएं में मिला वृद्ध का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल पटेलपारा में रहने वाले वृद्ध का शव घर से 100 मीटर दूर खेत के पास बने कुएं में रात को बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को निकालने के लिए नगर सेना की एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने शव निकालकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी धनजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की पटेलपारा में रहने वाले रामनाथ सेठिया 55 वर्ष का शव घर से कुछ दूरी पर खेत के पास बने 25 फीट कुएं में देखा गया है।

जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के बाद टार्च की रोशनी में शव को देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जहां शव को बाहर निकालने के लिए सीढ़ी को डालकर टीम के सदस्य नीचे उतरे और रस्सी के सहारे शव को बाहर निकाला गया, जहां पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज भिजवाया, वही मृतक के परिजनों का कहना था की देर शाम तक मृतक घर में ही था, लेकिन अचानक घर से निकलने के बाद अचानक उसका शव कुआं में कैसे मिला, इसके बारे में परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें