फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: तेज रफ्तार एम्बुलेंस और स्कूटी में हुई भिड़ंत, छह साल की मासूम की मौत, कई घायल

Tue, 11 Nov 2025 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के गीदम रोड़ में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
छह साल की मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के  गीदम रोड़ में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गीदम रोड़ निवासी नेहा सिंह अपनी बेटी जान्हवी 6 वर्ष , विकास 26 वर्ष, नीतू 22 वर्ष, 1 वर्ष का बच्चा सभी को लेकर घर से विद्या ज्योति स्कूल जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रही एम्बुलेंस से टक्कर हो गई, इस हादसे में जान्हवी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर आसपास के लोग हॉस्पिटल आ पहुँचे।
 
बताया जा रहा कि कोंडागाँव निवासी एक परिवार शुक्रवार को दर्शन करने के लिए पूरी गए हुए थे, वही वापस लौटने के दौरान कोटपाड़ के पास बन रहे नए सड़क में कार का पहिया स्लिप हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा पहुँचा, घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोटपाड़ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसमें से एक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया, एम्बुलेंस चालक जैसे ही मरीज को लेकर गीदम रोड़ पहुँचा की स्कूटी चालक से टक्कर हो गई, इस घटना के बाद बच्ची की मौत हो गई, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें