फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जगदलपुर नगर निगम चुनाव... आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Sat, 01 Feb 2025 11:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में महापौर प्रत्याशी के रूप में आम आदमी पार्टी से खड़े हुए समीर खान के ऊपर बीती रात कुछ लोगों ने अचानक से हमला कर दिया। घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के महापौर प्रत्याशी समीर खान पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में महापौर प्रत्याशी के रूप में आम आदमी पार्टी से खड़े हुए समीर खान के ऊपर बीती रात कुछ लोगों ने अचानक से हमला कर दिया। घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही परिजन मौके पर आ पहुंचे।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए महापौर प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए समीर खान ने बताया कि रात को अपने काम को खत्म करके अपनी स्कूटी वाहन में सवार होकर घर जा रहे थे कि अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक से उसपर हमला कर दिया, जिसके बाद उन्हें चोट भी आई। घटना की जानकारी 112 डायल को दी। जहां घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें