फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सरकारी कर्मचारी से जमीन के नाम पर 10 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue, 19 Aug 2025 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में शासकीय कर्मचारी से जमीन बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी हुई। इस मामले में आरोपी दिलीप सांवरा को गिरफ्तार किया गया है। सह-आरोपी वैधनाथ ठाकुर फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासकीय कर्मचारी ने रिटायरमेंट से पहले कुछ इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक जमीन खरीदने के नाम पर एक युवक से संपर्क किया, जहां युवक ने अपनी जमीन को देने के नाम पर 10 लाख रुपये प्रार्थी से ले लिए। लेकिन जमीन उसे न बेचकर दूसरे को दे दी। जिसके चलते अपने साथ 10 लाख रुपये ठगी होने पर बस्तर थाने में मामला दर्ज कराया गया। जहां पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है, मामला बस्तर थाना क्षेत्र के भिरलिंगा बयागुढ़ापारा का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी मुलाकात बोरपदर के वैधनाथ ठाकुर से हुई, जिन्होंने दिलीप कुमार नाग उर्फ दिलीप सांवरा (48) द्वारा बयागुड़ा टोल टैक्स नाका के पास तीन एकड़ नजूल जमीन बेचने की जानकारी दी। 

हरिनंदन ने 2020-21 में दिलीप सांवरा से 10 लाख रुपये में जमीन खरीदी, जिसमें साल लाख रुपये ऑनलाइन आईसीआईसीआई बैंक खाते में और तीन लाख रुपये नकद घेराबंदी आदि के लिए दिए। दिलीप ने प्रार्थी को जमीन पर खेती करने की अनुमति दी, लेकिन रिटायरमेंट के बाद जब हरिनंदन वापस आए, तो पता चला कि दिलीप ने उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। 
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर हरिनंदन ने 18 अगस्त को बस्तर थाने में 18 पेज की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिलीप सांवरा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सह-आरोपी वैधनाथ ठाकुर फरार है। बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें