फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मामूली बात पर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 24 May 2023 08:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयोग की गई चाकू भी जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
युवक की चाकू मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के खड़कघाट में बुधवार की दोपहर को आपसी विवाद के चलते एक युवक ने दूसरे को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयोग की गई चाकू भी जब्त कर लिया है। 

 

दोपहर करीब 2 बजे के लगभग अर्जुन कश्यप, लाइवान के साथ खड़कघाट में बैठकर बात कर रहे थे, उसी दौरान घर के सामने रहने वाला भरत चौरसिया अपने हाट में सब्जी काटने वाले चालू को लेकर तीनों युवक के पास पहुंचा और कहने लगा की किसी को मारना है। इस पर वहां बैठे शिवराम आगे आ गया जिसके बाद आरोपी भरत ने चाकू को शिवराम के गर्दन में टिका दिया। 

 

इस घटना को देख अर्जुन सामने आकर इस घटना का विरोध किया। जिसके बाद आरोपी भरत ने चाकू अर्जुन के पेट में मार दिया। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। साथ बैठे युवकों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चाकू को भी जब्त कर लिया है।  घटना की जानकारी होते ही इलाके में हंड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें