फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: सोना चमकाने के नाम पर ठगों ने डेढ़ लाख का सोना किया पार, घटना के बाद से फरार है ठग

Tue, 01 Jul 2025 01:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित जैन निवास में सोना चमकाने के नाम पर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये का सोना पार कर दिया, घटना की जानकारी लगने के बाद से पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
सोना चमकाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित जैन निवास में सोना चमकाने के नाम पर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये का सोना पार कर दिया, घटना की जानकारी लगने के बाद से पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि मोतीतालाबपारा दादाबाड़ी निवासी निमेश जैन के घर 2 लोग पहुँचे, जहाँ घर मे मौजूद प्रिया जैन, जया जैन व बुजुर्ग दादी को बताया कि घर मे जो पुराने बर्तन है उन्हे साफ कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उनके द्वारा पाउडर का डेमो दिया जा रहा है, ठगों के द्वारा बर्तन को साफ करने के बाद सोना चाँदी भी चमकाने की बात कही, जिसके बाद घर की महिलाओं ने मना किया, लेकिन बार बार ठगों के द्वारा बोलने पर महिलाओं ने घर मे रखे सोने के 3 कंगन व एक अंगूठी को लाकर दे दिया गया, जिसके बाद ठगों ने उनके सामने ही कंगन को चमकाने के दौरान एक डिब्बा दे दिया, महिलाओं ने जब डिब्बा को खोलकर देखा तो सोने के कंगन नही थे, महिलाओं ने इस बात कि जानकारी निमेश को दिया, जहाँ पुलिस को सूचना दिया गया, पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है, जहाँ आरोपियों का सुराग मिल सके, बताया जा रहा है कंगन की कीमत डेढ़ लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है, वही आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें