फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बेटे ने लकड़ी से पिता के सिर पर किया वार, हुई मौत; मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 21 Dec 2025 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Jagdalpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र के बास्तानार में पिता और बेटे के बीच हुए विवाद में बेट ने पिता के ऊपर लकड़ी से वार कर दिया। इस घटना में घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोड़ेंनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि बास्तानार निवासी मोटे गावड़े ने थाने में आकर जानकारी दी कि उसके पुत्र असलू गावड़े व उसके पिता जोगो गावड़े के बीच शराब पीने की बात को लेकर आये दिन विवाद होते रहता था। वहीं, शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आकर बेटे ने घर मे रखे एक लकड़ी को उठाकर पिता के सिर पर दे मारा, जिससे कि जोगो गावड़े बेहोश हो गया। घटना की जानकारी अपने रिश्तेदारों से लेकर अपनी मां को भी जानकारी दी, घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने मृतक कि पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौपं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें