जगदलपुर शहर में बढ़ते सड़क हादसों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर मेगा अभियान चलाया है, ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत जगदलपुर के एसपी दफ्तर से की है।
जगदलपुर शहर में बढ़ते सड़क हादसों के बीच ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर मेगा अभियान चलाया है, ट्रैफिक पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत जगदलपुर के एसपी दफ्तर से की है, इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को एसपी दफ्तर आने जाने वाले सभी कर्मचारियों की चैकिंग की इस दौरान जो कर्मचारी हैलमेट या बिना नंम्बर प्लेट की गाड़ी में मिला उनका चालान ट्रैफिक पुलिस काट रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शहर में एकाएक सड़क हादसों में इजाफा होता जा रहा है, बताया जा रहा है कि अधिकतर हादसों की वजह तेज रफ्तार गाड़ी व हैलमेट नही लगाना है, पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस अभियान में और तेजी लाते हुए सभी सरकारी दफ्तरों के अलावा शहर में भी इस तरह का चैकिंग अभियान चलाया जायेगा, इसके लिए बस्तर एसपी ने भी आदेश जारी कर दिए है, कि जितने भी पुलिस कर्मी है वे नियमित रूप से हेलमेट का उपयोग करके ही वाहन चलाएंगे, साथ ही इस नियम को तोड़ने वाले के खिलाफ कार्यवाही भी किया जाएगा। मंगलवार की सुबह से ही जवानों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने खड़ा कर दिया गया है, जहाँ जिस किसी के पास भी हेलमेट नही होने पर कार्यवाही किया जाएगा।