कोंडागांव जिले के धनपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वो शराब की आदि थी। इसके अलावा आये दिन घर से बाहर रहती थी। घटना वाले दिन भी पति जब घर आया तो पत्नी घर में नहीं थी। जिसके बाद पत्नी को मामा के घर से लाने के बाद उसकी डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि धनपुर निवासी प्रेम नेताम 26 वर्ष की 9 वर्ष पहले संतुराम पोयाम की बेटी राजबति से विवाह हुआ था। इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी थे।
नौ सितंबर को प्रेम घर आया तो देखा कि पत्नी घर में नहीं थी, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की। घर परिवार से लेकर रिश्तेदारों आदि के यहां पता तलाश शुरू की, जहां मामा पुगागिरोला में अपनी पत्नी को देखने के बाद उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इतने में प्रेम का गुस्सा शांत नहीं हुआ और पत्नी को वहां से लेकर आने के बाद घर में फिर से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। वहीं युवती के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।