बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम घोटिया चौकी अंतर्गत नारायणपाल व तिरथा के बीच शुक्रवार की सुबह नदी किनारे में एक मानव पैर पाया गया, मानव पैर मिलने की जानकारी लगते ही लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी के साथ ही अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। वहीं, मानव पैर को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैंगा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दिया कि नारायणपाल व तिरथा के पास बहने वाली इंद्रावती नदी में एक मानव पैर पाया गया है। इस मामले की जानकारी लगते ही टीम के साथ मौके पर जाकर पैर को जब्त किया गया। जो पैर मिला है, उसके डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा, जिससे कि इस मानव पैर से युवक की शिनाख्त की जाएगी।
इसके अलावा बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि बस्तर क्षेत्र से लैखन (55) अक्तूबर से लापता है। बुजुर्ग अपने घर से कुछ काम के लिए निकला था। लेकिन अब तक उसकी कोई भी जानकारी नहीं है। वही 7 अक्तूबर से अब तक उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस बुजुर्ग की फोटो को जगह-जगह भेज कर उसके बारे में पतासाजी में जुट गई है।