जगदलपुर में नगरनार थाना क्षेत्र के करणपुर मोड़ में बुधवार को दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया, इस हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही नगरनार पुलिस के साथ ही नगर सेना की एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर आ पहुँची, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, जहाँ शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय खगपति ट्रैक्टर में पानी से भरी टंकी को लेकर आ रहा था की करणपुर सीआरपीएफ कैम्प के आगे मोड़ में अचानक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कि खगपति के गिरते ही पानी का टंकी उसके ऊपर जा गिरा, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही नगरसेना की एसडीआरएफ टीम को भेजा गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, वही घटना के तत्काल बाद ही परिजनो से लेकर पुलिस टीम भी आ पहुँची थी।