फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एनएमडीसी कर्मचारी की हुई मौत, घायल का उपचार जारी

Wed, 03 Jul 2024 12:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के आगे बने अशोका लीलैंड के पास मंगलवार की रात को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एनएमडीसी कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल का उपचार जाारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के आगे बने अशोका लीलैंड के पास मंगलवार की रात को एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में एनएमडीसी कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बचेली एनएमडीसी में कार्यरत बालाराम कृष्णा 45 वर्ष व पवन गुप्ता 35 वर्ष निवासी बचेली मंगलवार की रात को बचेली से जगदलपुर की ओर जा रहे थे कि रात करीब 3 बजे के लगभग जैसे ही कार मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के आगे अशोका लीलैंड के पास पहुँची की अचानक कार चला रहे पवन ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। 

 

इस हादसे में पवन की मौत हो गई, जबकि बालाराम घायल हो गए, देर रात मार्ग से गुजर रहे लोगो ने घायल को मेकाज पहुँचाया। वहीं मृतक के बारे में परिजनों से लेकर एनएमडीसी बचेली को सूचना दिया गया, जहाँ बुधवार की सुबह एनएमडीसी के कर्मचारी मौके पर आ पहुँचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें