फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon Accident: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 07 Sep 2025 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
विज्ञापन
Kondagaon Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के मस्सूकोकोड़ा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए हैं, जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फरसगांव थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की सुबह मस्सूकोकोड़ा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बाइक जा टकराई। चालक ने ने हेलमेट नहीं पहना था, उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे युवक को भी चोट आई, घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए थाने ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें