फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: ड्यूटी के दौरान बीमार हुआ प्रधान आरक्षक, उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sun, 08 Sep 2024 01:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में यातायात विभाग के अलावा ककनार के साथ ही कोतवाली थाने में अपनी सेवा देने वाले प्रधान आरक्षक का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान अचानक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रधान आरक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में यातायात विभाग के अलावा ककनार के साथ ही कोतवाली थाने में अपनी सेवा देने वाले प्रधान आरक्षक का अचानक से स्वास्थ्य खराब हो गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान अचानक से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही स्टाफ के लोग अस्पताल पहुँच मामले की जानकारी जुटाने में लग गए, वही कर्मचारियों के द्वारा उन्हें सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि देने लगे। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए स्टाफ ने लोगों ने बताया कि धमतरी जिले के ग्राम कंडेल निवासी मनीष देव नेताम 35 वर्ष ने वर्ष 2006 में पदस्थ हुए, जहाँ बस्तर जिले के अलग अलग थानों में अपनी सेवाएं दी, सेवा के दौरान कभी भी अपने कर्तव्यों से पीछे नही हटे और वीआईपी ड्यूटी से लेकर हर ड्यूटी में अपना अमूल्य योगदान दिया, ककनार से कुछ वर्ष पहले ही यातायात विभाग में उन्हें भेजा गया, जहाँ अपने ड्यूटी में कभी भी कोताही नही बरते, हर वर्ग के स्टाफ हो या फिर आमजन हर किसी से अच्छी पहचान के साथ दुख सुख में हमेशा खड़े रहे।  

ऐसे में दो दिन पहले अचानक से ड्यूटी के दौरान अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें साथियों के द्वारा बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया, निधन की खबर का पता चलते ही स्टाफ के द्वारा सोसल मीडिया में श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे, वही पीएम के दौरान स्टाफ के साथ ही थाना प्रभारी शिवानंद सिंह भी मौके पर आ पहुँचे, वही उनके पार्थिव शरीर को ग्रहग्राम तक भिजवाने के लिए व्यवस्था में जुट गए, वही मनीष के दो छोटे बच्चे भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें