फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पैसों की लेनदेन को लेकर दोस्त ने ही दोस्त पर धारदार हथियार से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 11:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद प्रार्थी ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में मंगलवार की शाम दो दोस्तों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक ने अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद जहां घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल ने बताया कि शहर में एक होटल के पास मंगलवार की शाम को दो दोस्तों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया, विवाद के बीच ही युवक ने अपने ही दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस हमले में युवक को हल्की चोट लगी है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद प्रार्थी ने इस मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें