फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, साल भर पहले हुई थी शादी, वहीं नदी में मिला युवक का शव

Mon, 23 Jun 2025 02:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम करंजी में रहने वाली गर्भवती महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम करंजी में रहने वाली गर्भवती महिला ने अपने पति के साथ हुए विवाद के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जहाँ मामले की जांच करने के लिए तहसीलदार से लेकर अन्य अधिकारी मेकाज पहुँचे, जहाँ पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी ने बताया कि कुरेंगा निवासी चेतन जो राजमिस्त्री का काम करता था, पहले से शादी शुदा था, चेतन के 4 बच्चे भी थे, इस दौरान चेतन ने सालभर पहले करंजी की पार्वती से विवाह भी कर लिया, परिजनों ने इस बात को लेकर काफी समझाइश भी दिए, लेकिन उसके बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने की बात कही, जिसके बाद परिजनों ने चेतन व उसकी दूसरी पत्नी को अलग कर दिया। 

इस दौरान पता चला कि महिला चार माह की गर्भवती भी है,  इस दौरान दोनों साथ मे रह रहे थे, जहाँ दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ, जहाँ महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही दोनों पक्ष घर आ पहुँचे, जहाँ युवती के शव को मेकाज लाया गया, जहाँ सोमवार की सुबह तहसीलदार से लेकर आला अधिकारी मेकाज पहुँचे, जहाँ युवती के ससुराल से लेकर मायके दोनों पक्षो का बयान दर्ज किया गया है, वही शव का पीएम के बाद परिजनों को सौया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में मिला युवक का शव, नहींं हुई शिनाख्त

नदी में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर में मेटावाड़ा पुल के नीचे एक शव पानी मे तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना पुलिस की दिया गया, पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जहाँ अब तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है, वही शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए मेकाज चौकी प्रभारी ने बताया कि मेटावाड़ा पुल के पास कुछ ग्रामीणों के जाने के दौरान नदी में देखा कि एक शव पानी मे औधे मुँह शव तैरता हुआ देखा गया, ग्रामीणों की सूचना पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया, शव की शिनाख्त नही हो पाई है, वही पुलिस ने इस मामले में आसपास के सभी थाना प्रभारी से लेकर सभी को शव की सूचना दे दिया गया है, अगर किसी भी थाना क्षेत्र से 40 से 45 वर्ष का कोई आदमी लापता है तो पुलिस से संपर्क करने की बात कही है। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें