जगदलपुर में पुलिस जवानों के द्वारा लागातार अंदुरुनी इलाको में बढ़ते दबाव व लगातार हो रहे एनकाउंटर में नक्सलियो को होने वाले क्षति को देखते हुए सुकमा में 1 महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
जगदलपुर में पुलिस जवानों के द्वारा लागातार अंदुरुनी इलाको में बढ़ते दबाव व लगातार हो रहे एनकाउंटर में नक्सलियो को होने वाले क्षति को देखते हुए सुकमा में 1 महिला नक्सली समेत 4 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे योजना से प्रभावित होकर अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 4 नक्सलियों जिसमें कलमू आयते पति भीमा उर्फ कुहराम केएएमएस अध्यक्ष, दुलेड़ आरपीसी, ईनामी 2 लाख रूपये 35 वर्ष निवासी ताड़मेटला गोंण्डेपारा थाना चिंतागुफा 2. नुप्पो रघु पिता नुप्पो चंद्रा मिलिशिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी 27 वर्ष निवासी मोरपल्ली इत्तापारा थाना चिंतलनार 3. मड़कम कोना पिता जोगा मिलिशिया सदस्य, मोरपल्ली आरपीसी 22 वर्ष निवासी कंगालतोंग थाना भेजी के साथ ही सोड़ी लच्छा पिता हुंगा मिलिशिया सदस्य,मोरपल्ली आरपीसी 27 वर्ष निवासी मोरपल्ली इत्तापारा थाना चिंतलनार ने जिला सुकमा के द्वारा नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से 21 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला सुकमा में निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत, प्रभारी नक्सल सेल निरीक्षक अरपर्ण गोगोई, 50 वाहिनी सीआरपीएफ निरीक्षक सुजीत कुमार, 223 वाहिनी सीआरपीएफ के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया।