फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक: कांग्रेस नेता की बेरहमी से हत्या, लोगों में दहशत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 27 Apr 2024 10:39 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के गांव पोटली मिर्चीपारा में बीती रात नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य व कांग्रेस के नेता रह चुके जोगा पोडियामी की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र के गांव पोटली मिर्चीपारा में बीती रात नक्सलियों ने पूर्व जनपद सदस्य और कांग्रेस के नेता रह चुके जोगा पोडियामी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से परिवार में जहां शोक की लहर छा गई, वहीं इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जहां परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मृतक जोगा पोडियामी विगत कई वर्षों से कांग्रेस में रहकर कार्य कर रहा था। इन्हीं कार्यों की वजह से वहां की जनता ने उसे जनपद सदस्य भी बनाया था, लेकिन क्षेत्र में लगातार लोगों को मतदान और अन्य कार्यो के लिए जागरूक किये जाने के कारण नक्सलियों के टारगेट पर भी चल रहे थे, शुक्रवार की रात को करीब 20 से अधिक नक्सली जोगा पोडियामी के घर पहुंचे। जहां से उसे घर के बाहर लाकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।

सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि विधानसभा चुनाव के समय भी और अब लोकसभा चुनाव के दौरान भी नक्सलियों ने उन्हें इन सब से दूरी बनाए रखने की बात कही थी, लेकिन इन सबके बाद भी जोगा पोडियामी क्षेत्र के लोगों को मतदान करने के लिए हमेशा से प्रेरित कर रहे थे। जिसके चलते नक्सलियों के टारगेट में थे, नक्सलियों ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए बीती रात जोगा पोडियामी के घर में जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें