फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dantewada: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिला भ्रूण, नाबालिग को बाथरूम जाते देखा, जांच जारी

Sat, 14 Jun 2025 05:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात का भ्रूण देखे जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिला भ्रूण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात का भ्रूण देखे जाने की बात सामने आई। जहां इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पीएम के लिए भेज दिया हैं वहीं माँ की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कटेकल्याण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला दंतेवाड़ा में मृत भ्रूण की बरामदगी देखी गई, यह भ्रूण 13 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में पाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस मामले को लेकर प्रारंभिक जाँच भी की गई है, जहाँ प्रारंभिक जाँच में यह बात सामने आई कि थाना कटेकल्याण अंतर्गत एक महिला अपनी 12 वर्षीय नाबालिक के साथ सीएचसी कटेकल्याण आई हुई थी।

वहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच के बाद उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रेफर कर दिया गया था, उसी दौरान सीएचसी कटेकल्याण के शौचालय में माँ-बेटी गई हुई थी, उनके जाने के बाद शौचालय परिसर में एक नवजात मृत भ्रूण का शव बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें