बरसात के चलते जिन-जिन लोगों के घर ढहे हैं उनका भी सर्वे करने के साथ ही मुआवजा राशि देने के लिए कहा जा रहा है। घटना के बाद आसपास के घरों के लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।
बुधवार की रात को जगदलपुर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में बने एक पुराने मकान का प्रथम तल अचानक से धंस गया, जिसकी जानकारी लगते ही एसडीआरएफ टीम के साथ महापौर व नगर निगम का दस्ता आ पहुंचा। जहां घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
बता दें कि बस्तर में लगातार हो रही बारिश के थमने के बाद राहत की सांस ली गई, सड़कों पर भरा बारिश का पानी धीरे-धीरे नीचे उतरने लगा है, वहीं पुल-पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसका सर्वेक्षण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वहीं बरसात के चलते जिन-जिन लोगों के घर ढहे हैं उनका भी सर्वे करने के साथ ही मुआवजा राशि देने के लिए कहा जा रहा है। वहीं बीती रात को श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में एक पुराने घर की पहली मंजिल धंस गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद महापौर संजय पांडे, एसडीआरएफ टीम के सेनानी संतोष मार्बल के अलावा आला अधिकारियों आ पहुंचे थी।