फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: देर रात घर में लगी आग, आगजनी से लाखों का माल जलकर राख, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Sat, 17 May 2025 07:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित एक घर मे बीती रात अचानक से एक घर मे आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी गई, जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
देर रात घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के मोतीतालाब पारा स्थित एक घर मे बीती रात अचानक से एक घर मे आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी गई, जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान घर का सामान पूरी तरह से जल कर खाक हो गया था। बताया जा रहा कि मोतीतालाब पारा स्थित जानकी पाणिग्राही के घर मे बीती रात अचानक से आग लग गई, घर के लोग किसी तरह बाहर आने के बाद आसपास के लोगो को सूचना दिया गया।  

विज्ञापन


आग देखते ही देखते तेजी से फैल गई, वही आसपास के लोगो ने मामले की जानकारी नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल को देने के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी दी, जहाँ रात में ही दमकल की गाड़ियों के साथ ही पुलिस टीम आ पहुची, जहाँ रात में गली में घर होने के कारण जवानों ने दूसरे के घर की छत पर चढ़कर तेजी से पानी का बौछार किया गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, बताया जा रहा है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है, लेकिन इसकी भी जांच की जा रही है। बात करे अगर 3 दिन पहले की तो इसी शार्ट सर्किट के चलते गीदम रोड़ स्थित एक गैरेंज में आग लगने से लाखों का सामान व मशीन जलकर खाक हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें