फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में घायल किसान ने अस्पताल में तोड़ा दम, खाना खाकर सोए राजमिस्त्री की मौत

Wed, 20 Nov 2024 01:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगाव निवासी किसान साप्ताहिक बाजार में खरीददारी जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में घायल किसान को मेकाज में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगाव निवासी किसान साप्ताहिक बाजार में खरीददारी जाने के दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में घायल किसान को मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदगाव निवासी सुखराम बघेल पिता दासों 45 वर्ष 14 नवंबर की सुबह अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर घर से साप्ताहिक बाजार करपावंड जाने के लिए निकला, जहां चिऊरगांव के पास एक अज्ञात वाहन ने सुखराम की मोटरसाइकिल को ठोकर मार फरार हो गया। आसपास के लोगों के साथ ही घरवाले घायल को बकावंड के स्वास्थ्य केंद्र ले गए,  जहाँ उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया। चार दिनों तक चले उपचार के बाद किसान ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

खाना खाकर सोया राजमिस्त्री फिर नहीं उठा

जगदलपुर में टॉयलेट बनाने के दौरान सुबह से ही राजमिस्त्री के सीने में दर्द हो रहा था खाना खाने के बाद राजमिस्त्री सो गया काफी देर तक नहीं उठने के बाद उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयपाल पटेलपारा निवासी नकूल यादव पिता स्व. बोगु 45 वर्ष अपने साथियों के साथ शासकीय भवन में टॉयलेट बनाने का काम कर रहा था। काम करने के दौरान उसे सुबह से ही सीने में दर्द हो रहा था। दोपहर को सभी के साथ खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने की बात कहते हुए सो गया। काफी देर तक नही उठाने के बाद जब देखा तो कोई हरकत ना होता देख आसपास के लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजमिस्त्री की मौत के साथ ही 2 बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें