फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर सड़क हादसा: बोधघाट में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार इंजीनियर को कुचला, मौके पर मौत

Thu, 18 Dec 2025 11:34 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एनएमडीसी इंजीनियर को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आड़ावाल बाईपास के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक एनएमडीसी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था।

मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि मृतक बी धर्मा राव, उम्र 30 वर्ष, ओडिशा का निवासी था और बीते कुछ महीनों से आड़ावाल में किराए के मकान में रह रहा था। वह सुबह एनएमडीसी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही खाली ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें