फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Naxalite Attack: दंतेवाड़ा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सात माओवादी ढेर; फायरिंग अभी भी जारी

Thu, 12 Dec 2024 12:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा में डीआरजी,  एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी के साथ नक्सलियों के मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए। सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर गोलियां अभी भी चल रही हैं। अब तक मुठभेड़ में सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। पुलिस नक्सलियों की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां गुरुवार की सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ चल रही है। वहीं, नक्सलियों के द्वारा की जा रही गोलीबारी का पुलिस जवानों के द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मैं उनकी बहादुरी को नमन करता हूं।"
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "आज सूचना के आधार पर कार्रवाई की जाती हैं और ड्रोन से नक्सलियों को ट्रेस किया जाता है इसलिए किसी के पास कोई रास्ता नहीं है...आने वाले वर्षों में नक्सलवाद का आतंक बस्तर से समाप्त होना चाहिए...यह सरकार का संकल्प है…(नारायणपुर में) 7 नक्सली मारे गए हैं और मुठभेड़ जारी है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें