फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: ओडिशा के मलकानगिरी में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की फिराक में थे

Fri, 22 Nov 2024 03:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हुआ है, वहीं एक जवान भी घायल हुआ है। नक्सलियों पर पुलिस की घेराबंदी के बाद वे अपने हथियार और सामान छोड़कर भागने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
naxal encounter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के जीनेलतोंग गांव के पास आज सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, नक्सली सबरी नदी पार कर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मुठभेड़ में एक नक्सली घायल हुआ है, वहीं एक जवान भी घायल हुआ है। नक्सलियों पर पुलिस की घेराबंदी के बाद वे अपने हथियार और सामान छोड़कर भागने को मजबूर हुए। फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है, घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें