फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur Accident: सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव, हादसे में मौत होने का अंदेशा; पैर में चोट के निशान

Tue, 09 Apr 2024 12:00 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

नगरनार थाना क्षेत्र के खम्हारगाव में एक बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान भी  हैं। अज्ञात वाहन चालक के द्वारा ठोकर मारे जाने का अंदेशा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारगाव में मंगलवार की सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव सड़क किनारे देखा गया। वहीं मृतक के पैर में आई चोट को देखने के बाद इसके बाद का अंदेशा लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन चालक के द्वारा ठोकर मारे जाने से उसकी मौत होने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है। फिलहाल, शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने बताया कि खम्हारगाव के पास सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जिसे देखने पर किसी के द्वारा ठोकर मारने की बात सामने आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्ती के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी किया।

लेकिन बुजुर्ग के परिजनों का पता नहीं चल पाया है, इसके अलावा बुजुर्ग के पैर में चोट के निशान भी देखे गए है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि किसी वाहन के द्वारा ठोकर मारने से पैर टूट गया और चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल, मृतक के फोटो को आस-पास के लोगों को दिखाने के साथ ही उसकी शिनाख्ती की जा रही है, जबकि शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें