परपा थाना क्षेत्र के बिरिंगपाल में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड हुए सुपर वाइजर ने शनिवार की सुबह अपने भतीजे को फोन कर जंगल के बीच बने गाय गोठान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए मृतक टी आर ठाकुर 69 वर्ष निवासी बिरिंगपाल जो कि स्वास्थ्य विभाग में सुपर वाइजर के पद में कार्यरत था, करीब पांच साल पहले रिटायर्ड होने के बाद अपने परिवार के साथ ही रह रहा था, शनिवार की सुबह अपने घर से अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर से करीब एक किमी दूर स्थित गाय गोठान में जाकर बैठ गया।
जहां आने जाने वालों ने उसे वहां बैठे देखकर उससे बात भी की, जहां मार्ग के खाली होने पर अपने भतीजे को फोन कर बताया कि वह गोठान में बैठा हुआ है, जहां परिजनों के आने से पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगने के बाद परपा पुलिस मौके पर आ पहुंची, वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया गया।