फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती सड़क पर आई मौत: जगदलपुर में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप, वाहन की टक्कर से गई जान; पुलिस करेगी जांच

Fri, 26 Jul 2024 01:44 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के केशकाल में सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव मिला है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की जान गई है। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी।
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केशकाल थाना क्षेत्र के आवराभाटा चौक के पास शुक्रवार की सुबह एक बुजुर्ग का शव देखा गया। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं घटना को देखने के बाद प्रथम दृष्टया एक्सीडेन्ट का माना जा रहा है। जहां अज्ञात वाहन के द्वारा पैदल जा रहे बुजुर्ग को ठोकर मारने से उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव देखा गया है, जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ था । चुकी रात भर बारिश होने के कारण शव अकड़ गया था, ऐसा संभावना जताई जा रही है कि मृतक पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मारने के बाद फरार हो गया।  

रात भर घायल सड़क किनारे पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई।  फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।  शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें