फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: इंद्रावती में नहाने के दौरान बुजुर्ग की डूबने से मौत, घर नहीं आने पर परिजन कर रहे थे खोजबीन

Tue, 14 May 2024 10:42 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में इंद्रावती नदी में नहाने के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गहरे पानी ने डूबने की वजह से मौत हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकवाली मांझीपारा में रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। अपने घर से एक किमी दूर इंद्रावती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस ने बताया कि घाटकवाली खासपारा निवासी अंतुराम कश्यप 56 वर्ष सोमवार की सुबह अपने दोस्त सीताराम के साथ घर से पैदल कोहकापाल गया हुआ था। सीताराम अपने बेटे को पैसे देने के लिए कोहकापाल जा रहा था। जिसके चलते अंतुराम को भी अपने साथ ले गया। वहां जाने के बाद सीताराम अपने बेटे के पास रुक गया, जबकि अंतुराम वापस घर आ गए।

घर पहुंचने से एक किलोमीटर पहले अंतुराम घर के पास से बहने वाली इंद्रावती नदी में नहाने के लिए उतर गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह से घर से निकले अंतुराम को उसके परिजन खोज रहे थे, तभी किसी ने नदी किनारे कपड़े देखे जाने की बात कहीं।
विज्ञापन


जिसके बाद अंतुराम के भाई के साथ ही गांव के लोग नदी में उतर कर खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद शाम को अंतुराम का शव बरामद किया गया। जहां पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें