नक्सल अभियान को लेकर जवान दिन रात नक्सलियों के टॉप लीडर की तलाश कर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। लेकिन इस मिशन के दौरान जवानों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, इसी कड़ी में सर्चिंग पर निकले जवानों पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
नक्सल अभियान को लेकर जवान दिन रात नक्सलियों के टॉप लीडर की तलाश कर उन्हें टारगेट कर रहे हैं। लेकिन इस मिशन के दौरान जवानों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, इसी कड़ी में सर्चिंग पर निकले जवानों पर अचानक से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जंगली जानवरों और नक्सलियों के खतरे के बीच अब मधुमक्खियों का नया संकट आ गया है, जहाँ सर्चिंग के दौरान कई बार जवान मधुमक्खियों का शिकार बनते हैं। ऐसे में जवान अपने साथ लेकर चलने वाले दवाइयों का उपयोग कर अपनी जान को बचाते है। केजी ब्लैक फॉरेस्ट पहाड़ पर पहले भी ऐसा हमला दर्ज हुआ था। जहाँ अभी फिर से जवानों के ऊपर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है। कई जवान डंक लगने से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए पहले अपने बैंग में रखे दवाई लगाने के साथ ही उन्हें अस्पताल भी भिजवाया गया है।