कोंडागाँव जिले के नगर पालिका आफिस के पीछे संचालित होने वाले जीएनएम इंस्टीट्यूट में एक शराबी युवक देर रात आ धमका, जहाँ रात में कमरे में सो रही छात्राओं के कमरे में लगातार दस्तक देने लगा, अचानक से हो रहे दस्तक से छात्राएं डर गई,
कोंडागाँव जिले के नगर पालिका आफिस के पीछे संचालित होने वाले जीएनएम इंस्टीट्यूट में एक शराबी युवक देर रात आ धमका, जहाँ रात में कमरे में सो रही छात्राओं के कमरे में लगातार दस्तक देने लगा, अचानक से हो रहे दस्तक से छात्राएं डर गई, जहाँ देर रात पुलिस को सूचना दिया गया, जहाँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उस इस्टीट्यूट में रह रही 80 छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
बता दे कि कोंडागांव में संचालित होने वाले जीएनएम इंस्टीट्यूट में बीती रात एक युवक जीएनएम नर्सिग छात्राओं के हॉस्टल के अंदर प्रवेश कर गया और वह छात्राओं के कमरे में जाकर दस्तक देने लगा, शुरुआत में छात्राओं को लगा कि हॉस्टल की ही अन्य छात्राएं ऐसा कर रही है, लेकिन हर कमरे में होने वाले दस्तक के बाद उनके अंदर डर आ गया, छात्राओं ने इस मामले की जानकारी अपने प्रभारी के साथ ही कोंडागाँव पुलिस को भी दी, जहाँ रात में ही गस्त कर रही पुलिस हॉस्टल आ पहुँची और आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई, इस घटना के बाद से नर्सिंग छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है, जहाँ इस छात्रावास में 80 से ज्यादा छात्राएं रहने के साथ ही पढ़ाई कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि जिस समय शराबी युवक हॉस्टल में प्रवेश किया, उस दौरान कोई वार्डन हॉस्टल में नही थी, जो रात में इन छात्राओं की सुरक्षा का ख्याल रख सके, वही व्यवस्था के नाम पर एक चौकीदार के भरोसे इन छात्राओं को यहां रखा गया है, मामले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में छात्राओं के पालक भी सुबह इंस्टीट्यूट पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के साथ ही नाराजगी जाहिर की, आरोपी युवक छात्राओं के कमरों में जा जाकर दस्तक देने के साथ ही खोलने की बात भी कह रहा था, हॉस्टल में वार्डन नहीं होने के चलते लड़कियां पहले तो डर गई, लेकिन ज्यादा दस्तक होने के चलते दरवाजा खोल जब बाहर आए तो युवक बदतमीजी करने लगा, पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी युवक को पकड़कर ले गई है। इस मामले में कोंडागाँव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय का कहना है कि रात में ही युवक को गिरफ्तार कर लिया गया था, वही युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है।