फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: सिलेंडर ब्लास्ट में घटना में डीआरजी जवान झुलसा, गैस लीक होने की नहीं थी जानकारी

Mon, 11 Aug 2025 05:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बीजापुर जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ डीआरजी जवान के बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से जवान झुलस गया जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ डीआरजी जवान के बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट होने से जवान झुलस गया जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।  बता दे कि कांकेर जिले के नरहरपुर में रहने वाला भूपेंद्र नॉनहरे 25 वर्ष जो वर्ष 2021 से डीआरजी में आरक्षक के पद में बीजापुर में पदस्थ है, रविवार की शाम को कोतवाली थाना से ड्यूटी खत्म होने के बाद भूपेंद्र सोने के लिए बीजापुर के न्यू पुलिस लाइन में अपने कमरे में आ गया, जहाँ जवान को विभाग की ओर से दिए गए गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी जवान को बिल्कुल भी नही थी, जवान कमरे में आने के बाद अपने कमरे का पंखा चालू करने के साथ ही अगरबत्ती जलाकर सो गया, रात करीब 12 बजे के लगभग अचानक बिस्तर के नीचे रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, इस घटना में जवान का हाथ, पैर आदि दोनों झुलस गया, साथ ही ब्लास्ट का आवाज आने पर पुलिस लाइन में मौजूद अन्य जवान भूपेंद्र के कमरे में आये, जहाँ से उसे बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे बेहतर उपचार के लिये मेकाज रेफर किया गया है, फिलहाल जवान की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें