फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: खाने को लेकर हुए विवाद ने छीन ली एक और जिंदगी, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 03:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात एक पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर उसके सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम करमरी भाटागुड़ा में बीती रात एक पति ने पत्नी के साथ हुए विवाद पर उसके सिर पर डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी इस बताया कि करमरी भाटागुड़ा में रहने वाला रेंगा बघेल 37 वर्ष जो दिन भर कोई काम ना करते हुए घूमते रहता था, वही उसकी पत्नी पुरनी बघेल उर्फ पूर्णिमा 29 वर्ष कुली मजदूरी का काम करती थी। 

विज्ञापन


गुरुवार की रात हमेशा की तरह दोनों पति पत्नी में खाना को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद रेंगा ने गुस्से में आकर घर के अंदर रखे डंडे से पुरनी के सिर पर वार कर दिया, इस घटना में पुरनी की मौके पर ही मौत हो गई, वही महिला की चीख पुकार को सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चे व मा पिता भी मौके पर आ पहुँचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी, परिजनों के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वही शव को पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें